फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ू खराब होने से हाईवे पर चार घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगाड़ वाहन खराब होने से हाईवे पर चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन

बिलासपुर /टांडा (रामपुर)।
बृहस्पतिवार को हाईवे पर एक जुगाड़ वाहन अचानक खराब हो गया, इससे हाईवे पर वाहनों के पहिए चार घंटे से अधिक थमे रहे। वाहनों में सवार यात्री खासकर नैनीताल जाने वाले पर्यटक धूप में खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाहन करीब 12 बजे एक जुगाड़ वाहन खाद के कट्टे लेकर नगर से रामपुर की ओर जा रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास अचानक जुगाड़ वाहन खराब हो गया। हाईवे के बीचों बीच जुगाड़ वाहन खराब होने के कारण हाईवे पर दोनेां तरफ वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की दोनों ओर लंबी लाइनें लगनी शुरु हो गईं। धूप में वाहनों के पहिए थमते ही वाहनों में बैठे यात्री भीषण गर्मी के कारण बेचैन हो गए। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, पुलिस ने छोटे वाहनेां को हाईवे किनारे से निकलवाना शुरु कर दिया, मगर बड़े वाहनों की वजह से हाईवे पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने करीब एक घंटे में जुगाड़ वाहन को हाईवे से हटवाया। बाद में करीब चार घंटे बाद शाम चार बजे तक हाईवे को सुचारु कराया जा सका। हाईवे पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे लेागों ने पुलिस प्रशासन को कोसा। उधर, टांडा में साप्ताहिक बाजार और ईद की खरीदारी को आए लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें