फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में नहीं लगी स्ट्रीट लाइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)।
झंडूता में स्ट्रीट लाइट्स न होने से शाम होते ही पूरा बाजार अंधेरे में डूब जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। हालांकि झंडूता व्यापार मंडल यहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की कोशिश कर चुका है लेकिन व्यापारियों के सहयोग के न मिलने से लाइटें नहीं लग पा रही हैं।

झंडूता बाजार में कुछ ही जगहों पर सोलर लाइट भी लगी हैं। लोगों को झंडूता बस अड्डा से उपमंडल कार्यालय के मुख्यालय आनंदघाट तक करीब दो किलो मीटर अंधेरे में ही चलना पड़ता है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों प्रकाश चंद, सतीश कुमार, सुरेश, राजेश, बलदेव, जगदीश, राज कुमार, नीतीश, विजय, राकेश, अरविंद, जोगिंद्र सिंह, नीरज, मनीष, महेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, करतार सिंह, बलवीर सिंह, अशोक, सजंय, अजय ने झंडूता में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि झंडूता में सैकड़ों दुकानों सहित अन्य कई विभागों के कार्यालय होने पर यहां पर स्ट्रीट लाइट एरिया बनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


झंडूता व्यापार मंडल के प्रधान अनिल धीमान ने बताया कि झंडूता में स्ट्रीट लाइट एरिया बनाने के लिए कई बार प्रयास किए गए हैं। लेकिन स्थानीय दुकानदार और लोगों का सहयोग न होने पर झंडूता में स्ट्रीट लाइट एरिया बनाने में समस्या है। स्ट्रीट लाइट एरिया बनाने में स्थानीय दुकानदार और लोग सहयोग करें तो इस कार्य में व्यापार मंडल पूरा सहयोग करने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें