फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु और सहेलियां ने छम-छम गीत प्रस्तुत कर लुटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।
राजकीय उच्च पाठशाला गंगलोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सनीहरा ग्राम पंचायत प्रधान कमल चौहान ने शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल मुख्य अध्यापक ओम प्रकाश ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर मुख्यअतिथि को गतिविधियों की जानकारी दी।

चौहान ने कहा प्रतियोगिता के युग में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से भी बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। सरकार की ओर से चलाए कार्यक्रम का उद्देश्य अन्य बच्चों को जागरुक करना है। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि को मुख्याध्यापक ओमप्रकाश ने शाल और टोपी पहना कर सम्मानित किया। एसएमसी प्रधान अलका देवी ने वर्ष भर करवाई गई कमेटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों व अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य वाले विद्यार्थियों को भी को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों का मनमोह लिया। इसमें भक्ति गीत कंचन और मुस्कान ने, पंजाबी गिद्दा मानसी व सहेलियां ने, कविता प्रस्तुति सुमित और सागर, पंजाबी भंगड़ा पंकज, शिशु एंड पार्टी ने, वहीं ग्रुप डांस में अनु और सहेलियां ने छम-छम गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य गेहड़वीं लक्ष्मी नड्डा, रविंद्र कुमार, दौलत राम, राम किशन, ठाकुर दास, भाग सिंह और नथूराम, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जड्डू के प्रधानाचार्य कुंदन शर्मा, परसराम, पाठशाला के अध्यापक सुशील कुमार, नरेंद्र कुमार, भाग सिंह व पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें