बिलासपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन वीरवार को जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद जिला में अब 14 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 46 झंडूता से निर्दलीय उम्मीदवार विधि चंद भारद्वाज ने अपना नाम वापस लिया।
जबकि 48 सदर बिलासपुर से तिलक राज शर्मा ने अपना नाम वापस लिया है। उन्होंने बताया कि 47 घुमारवीं तथा 49 श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से बालकराम शर्मा, जिन्होंने दो नामांकन भरे थे ने अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन वापस ले लिया है। अब वह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।