फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना भी है अपराध : जसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं(बिलासपुर)। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा है कि आधुनिक युग में कोई भी अपराधी अपराध करने के बाद पुलिस से बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि महिला और बेटियों के सम्मान को कोई व्यक्ति ठेस पहुंचाता है तो यह भी अपराध की श्रेणी में आता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रकार की एप और हेल्प लाइन नंबर चलाए गए हैं जिस पर कॉल करते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है।
कहा कि शक्ति एप तो एक ऐसी एप है कि अगर महिला किसी खतरे में हो और अपना मोबाइल जमीन पर पटक दें तब भी पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि लड़कियां डर को डराएं और खुद को मजबूत बनाएं। डीएसपी बरठीं में अल्फा पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम 100 मिलियन्स स्माइल्स के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस एप, शक्ति एप, गुड़िया हेल्प लाइन 1515, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 1091 सहित 112 नंबर पर डायल कर अपराध व अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या महिला का अपराधी अपहरण कर लेता है तो शक्ति एप के माध्यम से पुलिस उस तक बड़ी आसानी से पहुंच सकती है। कहा कि महिला मोबाइल जमीन पर फोड़ देती है तो भी पुलिस मौके पर पहुंच जाएगा।
कहा कि लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर भी सीखने चाहिए ताकि वह समय पर काम आ सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सभी स्कूलों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। किसी के फेसबुक आईडी से छेड़छाड़ करना भी अपराध है। लड़कियां डर को डराएं और खुद को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ रास्ते में कोई छेड़ख़ानी या मोबाइल पर कमेंट या अन्य हरकतेें करता है तो इस बात को वह अपने माता-पिता व शिक्षकों के साथ सांझा करें। उन्होंने बताया कि बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम बेटी है अनमोल, बेटी है तो कल है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुस्कान और सुकन्या जैसी योजनाएं सराहनीय कदम है और इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर अल्फा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक टीडी शर्मा, रचना कुमारी, रीना कुमारी, तमन्ना खरियाल, चंद्रलेखा, पूजा शर्मा, सारिका, शालिनी, सुमन शर्मा, सुनीता, बबली, शशि कुमारी सहित अन्य स्टाफ व 100 छात्राएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें