फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेले के लिए प्रशासन ने बेचे डेढ़ लाख के प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला के महर्षि मार्कंडेय मंदिर में शुरू होने जाने रहे बैसाखी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 13 अप्रैल को शोभा यात्रा के साथ मेले का आगाज होगा। मेले का समापन 15 अप्रैल को होगा। मेले में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में बाहरी राज्यों से व्यापारी भी पहुंच रहे हैं। जिसके लिए प्रशासन ने यहां पर मेले के दौरान प्लॉट बेचने का कार्य भी शुरू कर दिया है। अभी तक प्रशासन ने यहां पर 54 विभिन्न तरह के प्लॉट व्यापारियों को बेच दिए हैं। जिनसे एक लाख 40 हजार रुपये प्रशासन को मिल चुके हैं। शुक्रवार को भी कुछ और प्लॉट प्रशासन द्वारा बेचे जाने हैं। इस मेले के दौरान लोग यहां पर स्नान करने आते हैं। बैसाखी मेले में यहां पर स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में लाखों की संख्या में यहां पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन के अधिकारी भी मेले की तैयारियों को लेकर यहां पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक बैसाखी मेले को लेकर 54 प्लॉट बिक चुके हैं, जिनका 1 लाख 40 हजार रुपये प्रशासन को मिल चुका है। अभी शुक्रवार को भी कुछ और प्लॉट बेचे जाने हैं।

मेले में चार सेवादल लगाएंगे लंगर
बैसाखी मेले को लेकर श्रद्धालुओं को खाने-पीने की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। यहां पर पंजाब, चंडीगढ़, रोपड़ सहित अन्य जगहों से चार सेवादल भक्तों के लिए नि:शुल्क लंगर भी लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें