फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जिले के निजी स्कूलों का रिकॉर्ड किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। शिक्षा विभाग बिलासपुर ने जिला के निजी स्कूलों का रिकॉर्ड तलब किया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में निजी स्कूलों का सारा रिकॉर्ड जांचा गया है। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं, फीस ब्योरा, स्कूल स्टाफ, किताबें और वर्दी के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। इन सारे रिकॉर्ड को तैयार कर शिक्षा विभाग एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है जिसे शिमला निदेशालय भेजा जाएगा, क्योंकि कुल्लू में शिक्षा विभाग की हुई छापामारी के चलते निदेशालय से जिलेभर के निजी स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने आपात बैठक बुलाकर निजी स्कूलों को तलब किया है।
गौरतलब है कि सूबे के निजी स्कूलों की आए दिन शिक्षा विभाग को शिकायतें पहुंच रही है। कभी फीस बढ़ोतरी तो कभी स्कूल किताबों और वर्दी को लेकर अभिभावकों की शिकायतें आ रही हैं। इसके चलते शिक्षा विभाग अब एक्शन के मुड़ में आ गया है और सभी निजी स्कूलों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। बिलासपुर में आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग ने कुछ प्वाइंट रखे हुए थे जिसका जवाब रिकॉर्ड सहित निजी स्कूलों को देना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
इन प्वाइंटों पर मांगी गई रिपोर्ट
पिछले साल कितनी फीस थी और इस साल कितनी फीस ली जा रही है, स्कूल में कितने अध्यापकों का स्टाफ है, स्कूलों में बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, स्कूलों में कौन किताबें और वर्दी बेच रहा है, स्कूलों में हुए ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी और अध्यापकों को कितना वेतन दिया जा रहा है। इन प्वाइंटों पर निजी स्कूलों का रिकॉर्ड जांचा गया है।
इनसेट...
14 स्कूल रहे अनुपस्थित
शिक्षा विभाग की विशेष बैठक में जिले के 87 निजी स्कूलों को बुलाया गया था जिसमें 73 स्कूल ही बैठक में आए हुए थे। वहीं, 14 स्कूल अनुपस्थित रहे। अब शिक्षा विभाग ने इन 14 स्कूलों को शनिवार सुबह 10 बजे तलब किया है। अगर यह स्कूल अपना रिकॉर्ड लेकर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो इनको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट...
बैठक बुलाकर सारा रिकॉर्ड तलब किया गया है जिसे शिमला निदेशालय भेजा जा रहा है। 87 निजी स्कूलों में से 14 स्कूल बैठक में नहीं आए थे जिन्हें शनिवार सुबह 10 बजे का समय दिया गया है। अगर नहंीं आते हैं तो यह स्कूल डिफॉल्टर घोषित कर दिए जाएंगे।
-अमर सिंह ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें