फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैहड़ में 18 अप्रैल को होगा महामल्ल संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। प्रदेश की धरती पर 18 अप्रैल को होने वाले मिट्टी के नौवें भारत केसरी दंगल के आयोजन की तैयारियों में अभी से जुट चुकी लखदाता पीर दंगल कमेटी चैहड़ ने महामल्ल संग्राम को अंजाम देने के चलते कमर कसना शुरू कर दी है। इसका आगाज कमेटी रविवार 11 बजे मन्नत की चादर लखदाता पीर की दरगाह पर चढ़ाकर करेगी।
कमेटी के प्रधान जोगेंद्र जोगी के साथ सचिव कमल ठाकुर, संरक्षक हरियाराम व कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कुश्ती प्रेमियों के साथ क्षेत्र भर के लोगों से मन्नत की चादर चढ़ाने के इस मौके पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इस वर्ष चैहड़ की धरती पर होने वाले महामल्लयुद्ध की खिताबी भिड़ंत में चार मालियां रखी गई हैं। बड़ी माली यानी भारत केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान को एक लाख, एक हजार रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाले पहलवान को 75 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। दूसरी माली यानी भारत कुमार का खिताब जीतने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले पहलवान को 41 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरी माली यानी हिमाचल केसरी के खिताब को जीतने वाले पहलवान को 31 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। चौथी माली यानी चैहड़ केसरी जिसमें कि हिमाचल प्रदेश के 20 वर्ष से कम आयु के पहलवान ही भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पहलवान को 5100 रुपये व द्वितीय स्थान पर आने वाले पहलवान को 4100 रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार तीसरी आंख के पहरे के साथ साथ ड्रोन से भी दंगल में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें