26 को बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान
बिलासपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को बिलासपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान सुनील गुप्ता और महासचिव सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं । इस दिन देश हित में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्र सेनानियों को हृदय से नमन करते हुए देश हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। व्यापार मंडल ने दुकानदारों का बीमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए सभी दुकानदार अपने आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट फोटो प्रधान व्यापार मंडल कार्यालय में जमा करवाकर फार्म प्राप्त करें।