फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत बिलासपुर के श्री एजूकेशन इंस्टीट्यूट (सीडेक) में महिलाओं को उनके मौलिक अधिकार के बारे जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि बतौर विशेष अतिथि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह मौजूद रहीं।
मुख्यातिथि योगराज चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह के अपराध को लेकर अपनी आवाज नहीं दबानी चाहिए। उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने कई सुरक्षा ऐप तैयार किए है। शक्ति ऐप के माध्यम से महिलाएं पुलिस को अपने आसपास या फिर उनके साथ हो रहे अपराध के बारे जानकारी दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। खेल, अध्ययन और अन्य कई प्रतियोगिताओं में देखा जाए तो हमेशा महिलाओं की स्थान पंक्तियां हमेशा ऊपर रही हैं, लेकिन फिर भी लोग महिलाओं को समाज का कमजोर वर्ग मानते हैं। महिलाएं हमेशा पुरुषों से आगे रही हैं, यह बात हमें माननी चाहिए और इस बात को समाज तक पहुंचाना हर एक नागरिक का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि शीला सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और इकट्ठा होकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। वहीं, स्रोत वक्ता लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है। नारी उत्थान के लिए फाउंडेशन हमेशा कतिबद्ध है और अमर उजाला की ओर से आयोजित इस शुरुआत में फाउंडेशन हमेशा उनके साथ है। इसके अलावा मौजदू स्रोत वक्ता एएसआई और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता अभियान की सराहना की। इस अभियान से महिलाओं को उनकी आवाज उठाने का मंच मिलेगा। कोई भी सामाजिक समस्याएं और उत्पीड़ित महिलाएं इस अभियान के सौजन्य से पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने पोस्को एक्ट, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या के विषय पर भी चर्चा की। कार्यक्रम मंच संचालक रेनबो स्टार क्लब के प्रधान इशान अख्तर ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोहर शर्मा, शब्बाना, पल्लवी, पूनम कुमारी, शिल्पा शर्मा, प्रियंका, आरती शर्मा, वंदना शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा, पूजा ठाकुर, काजल देवी, मधु, रीना देवी, ज्योति, सवीता कुमारी, निधी ठाकुर, शिवानी, दिक्षा, शिवानी ठाकुर, खुशबू, श्वेता, शालिनी, रीनू, कल्पना सहित 50 से अधिक युवतियां और महिलाएं मौजूद थी।

1. कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से महिला उत्थान के लिए जो अपराजिता मुहिम शुरू की गई है वह सराहनीय है। महिलाओं को समाज में विशेष स्थान दिलाने की यह मुहिम काबिलेतारीफ है।
2. एएसआई प्रियंका नेगी ने महिलाओं और युवतियों को कानून के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की हिंसा और परेशानी के लिए वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो मुहिम अमर उजाला ने शुरू की है, वह सराहनीय है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
3. सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संरक्षक रेनबो स्टार क्लब शीला सिंह ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को उत्थान के लिए बेहतर है। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान उन महिलाओं के लिए वरदान होगा, जिनके पास अपनी समस्या या अपनी अपलब्धि साझा करने का मंच नहीं है। यह अभियान हिमाचल की महिलाओं को सही मंच देगा।
4. लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स को सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आधी आबादी ऐसी है जिसे अपनी क्षमता साबित करने के लिए उचित मंच चाहिए, अपराजिता अभियान इसी कमी को पूरा करने में महिलाओं का सचा साथी बनेगा।
5. कार्यक्रम में पहुंची विवाहिता सपना ने कहा कि इस कार्यक्रम की वजह से उन्हें कई ऐसी जानकारी मिली, जिनका उन्हें पता नहीं था, वह इन जानकारियों को अपने साथियों के साथ भी साझा करेगी। अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स बेहतर कार्यक्रम है।
6. वहीं प्रियंका का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए खासी मदद मिलती है। अमर उजाला महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है।
विज्ञापन

7. शबाना का कहना है कि अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम सराहनीय कार्य है। अमर उजाला महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य कर रही है। महिलाएं और युवतियां अपने आप को अब एक ऐसे मंच पर साबित कर सकती है, जहां पर सभी उन्हें जान सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें