बच्चों को दी नशे से दूर रहने की जानकारी
गायत्री परिवार ट्रस्ट का बाल स्कूल बिलासपुर में कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर में विद्यार्थियों और शिक्षक वर्ग को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।
इस मौके पर बच्चों को संकल्प शक्ति के प्रयोग, योग एवं प्राणायाम, स्वास्थ्य मंडल बनाकर, सामूहिक स्वाध्याय की आदत डालने और स्वस्थ रहने के अलग सूत्र बताए गए। इसके अलावा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
जिला संयोजक गायत्री परिवार ई. आरके टंडन ने बताया कि बच्चों को जन्मदिवस और विवाह शादियों पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। शांति कुंज से आए अजय उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने के लिए भी प्रेरित किया।
------------------
....खेमराज शर्मा।