फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सपने देखें और उन्हें पूरा भी करें: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सोमवार को रावमापा बिलासपुर छात्र में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को बताया। बच्चों को बताया गया कि नशा स्वास्थ्य के साथ देश का भी दुश्मन है। किसी देश को कमजोर करना हो तो उसके युवाओं को नशे की दलदल में धकेल दो।
उन्होंने बच्चों को बताया कि नशा पहले युवा शोक के तौर पर करते हैं और उसके बाद वह उसके आदी हो जाते हैं। वहीं उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है वह अपने शिक्षकों को बताएं, अगर फिर भी समाधान नहीं होता तो वह उनके ऑफिस में सीधे आ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में सबसे पहले अनुशासन लाना होगा। वहीं उन्होंने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बच्चों की हर गतिविधियों पर ध्यान दें और बच्चों को उचित समय दें ताकि वह आप से हर बातचीत साझा कर सकें।
इनसेट....
मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं : एसपी
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि आईएएस या आईपीएस बनने के लिए निजी स्कूलों में पढ़ना जरूरी नहीं है। मैं भी एक सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। उन्होंने कहा कि स्कूल के आसपास किसी पर भी संदेश है या कोई नशे का कारोबार कर रहा है तो इस संबंध में पुलिस को सूचना दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में बाहर एसपी, एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी का फोन नंबर अंकित है।
.....
इनसेट....
1. प्रधानाचार्य राकेश कुमारी शर्मा ने बताया कि ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम एक बहुत अच्छी शुरूआत है। स्कूल प्रशासन हर संभव बच्चों को नशे से दूर रहना और सही बातों का अनुसरण करने के लिए जागरूक करता रहता है। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को नशे के साथ कई अन्य बातों के लिए भी जागरूक करना स्कूल प्रशासन के लिए गौरवमय बात है।
2. रितेश ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई भी सूचना नहीं थी, लेकिन सुबह प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एसपी अशोक कुमार द्वारा उन्हें नशे के खिलाफ जिस तरह जागरूक किया गया वह उनके लिए एक सरपराइज रहा। नशे के खिलाफ जागरूक करने से उन्हें काफी नई चीजें सीखने को मिली।
3. साहिल ने बताया कि नशे के खिलाफ इस अभियान में उन्होंने जुड़कर अपने भीतर एक नई सोच जगाई है। अपने आसपास अगर किसी भी तरह की अगर उन्हें कोई नशे की गतिविधियां दिखाई देगी तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देंगे।
4. राहुल ने बताया कि एसपी द्वारा उन्हें जो भी कहा गया है वह उनकी बातों का पालन करेंगे। वहीं अपने आसपास और अपने माता-पिता के साथ भी इन बातों को साझा करेंगे।
विज्ञापन

5. राशिद खान ने बताया कि हमें प्रतिदिन स्कूल में नशे से दूर रहने के जागरूक किया जाता है लेकिन सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नशे के साथ विद्यार्थी जीवन को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है वह बहुत अच्छा अनुभव था। उन्होंने अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें