फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशीन खान बनी मिस बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौशीन खान बनी मिस बिलासपुर
बिलासपुर के पूर्णम मॉल में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के पूर्णम मॉल में मीडिया विजन द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नौशीन खान ने मिस बिलासपुर का खिताब जीता जबकि प्रवीण कुमार ने मिस्टर बिलासपुर व शिवाली धीमान ने मिसेज बिलासपुर का खिताब जीता।
सौंदर्य प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में मिसेज इंडिया शालू ठाकुर उपस्थित रहीं, जबकि हिमाचल सुंदरी प्रतियोगिता में बेस्ट हेयर स्टाइल का खिताब जीत चुकी कनिष्का विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को ताज व विजेता पट्टिका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस हमीरपुर काजल, पूनम पटियाल व ईशान शामिल रहे। प्रतियोगिता के निदेशक राकेश परमार ने बताया कि विजेता प्रतिभागी अब मिस्टर, मिस व मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
---------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें