अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला में डेंगू से ग्रस्त मरीजों की संख्या 900 के करीब पहुंचने वाली है। बुधवार को भी डेंगू के 23 नए मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू से ग्रस्त पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 164 रोगियों का इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी लगातार डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने डेंगू रोग के बारे में बताया कि बुधवार को डेंगू के 23 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 5 मामले बिलासपुर शहर से, 12 मामले मार्कंडेय से, 1 मामला घुमारवीं से और 3 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 164 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 5 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-1 में 8, वार्ड-2 में 6 और वार्ड ।3 में 9 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर ये विभिन्न वार्ड 1, 2, 3, 5, 6, 9, 10 और 11 में जाकर 185 लोगों के घरों का निरीक्षण किया। इनमें 197 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।