फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण कर प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अपेक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में आयुर्वेदिक चिकित्सक डा आसुतोष पंत का अभिनंदन किया गया। निदेशक आर बी सिंह ने कहा कि डा पंत बीते 25 वर्षों में अकेले ही 2.40 लाख पौधे लगा चुके हैं। इसके बाद कालेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधे रोपे गए। इस मौके पर अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति में एसडीएम डीएस गुप्ता, मंडी सचिव अरुण कुमार ने विभिन्न प्रजाति के एक सौ पौधे लगाए। इस मौके पर तराई खाद्य व्यापार संघ के चेयरमैन सुनील गुप्ता, कुशल गर्ग, रमेश चंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग
खजुरिया। ग्राम पिपलिया विजयनगर के लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनके गांव में 25 केवीए का एक ट्रंासफार्मर लगा हुआ था। आरोप है कि दो सप्ताह पूर्व कोई तकनीकी खराबी के कारण बेगमाबाद बिजलीघर के जेई ट्रंासफार्मर को उठाकर ले गए। इसके बाद ट्रंासफार्मर नहीं लगाया गया है, जिसके कारण गांव में अंधेरा है। बिजली न होने के कारण पूरा गांव परेशान है। उन्होंने ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। पत्र पर ग्राम प्रधान ढाकन लाल, भुवन चंद्र, कृष्णपाल, प्रेमपाल, चंद्रपाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें