फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी के पास नहीं है रोजनामचा, लोगों के काम रूके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटवारी के पास नहीं है रोजनामचा, लोगों के काम रुके
राजस्व संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो पाने से लोगों परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। तहसील सदर के तहत आने वाले पटवार सर्कल स्याहोला में पटवारी के पास रोजनामचा न होने के कारण लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजनामचा न होने के कारण पटवारी लोगों के छोटे-छोटे कार्य जैसे नकल जमाबंदी, वसीयत, रजिस्ट्री, विरासत का इंतकाल आदि कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसा नहीं है कि पटवारी को रोजनामचा उपलब्ध नहीं करवाया गया है। पटवारी का रोजनामचा यहां से सेवानिवृत्त हो गए पटवारी के पास है। यहां पर कार्यरत पटवारी पिछले 30 मई को सेवानिवृत्त हो गया है। यहां पर तैनात पटवारी के पास तीन पटवार सर्कल हैं। इस कारण वह सप्ताह में गुरुवार और शुक्रवार को यहां बैठता है लेकिन बगैर रोजनामचे के कारण लोगों के कोई भी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को यहां से बैरंग लौटना पड़ा रहा है। रोजनामचे में पटवारी अपने पटवार सर्कल के रजिस्ट्री, वसीयत, नकल जमाबंदी आदि सारे क्रियाकलाप लिखते हैं। इसके बिना पटवारी छोटे-छोटे कार्य भी नहीं कर पा रहा है। स्याहोला पंचायत के पूर्व उपप्रधान गोपाल शर्मा, बाबू राम, लेखराम, सुरिंद्र शर्मा आदि ने प्रशासन से स्याहोला पटवार सर्कल के लोगों के कार्य सुचारु रूप से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, इस बारे में उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि रोजनामचा तो पटवारी के पास होना चाहिए अगर सेवानिवृत्त पटवारी ने अभी तक नहीं सौंपा है तो इसको वापस लिया जाएगा ताकि लोगों के कार्य में रुकावट न हों।
--------------------
....जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें