फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे डेंगू के आठ और मामले, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक साथ आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने से हड़कंप मच गया है। चिंता का विषय यह है कि अकेले सात मामले डियारा सेक्टर से ही हैं। जबकि एक अन्य मामला शहर के बाहर का है। अस्पताल में डेंगू बुखार के भर्ती मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई हैं। रोजाना अस्पताल में डेंगू के मरीजों का आना जारी है।
डेंगू का प्रकोप इस समय डियारा सेक्टर में सबसे ज्यादा है। अभी तक आए डेंगू के 98 मामलों में से 75 मामले अकेले डियारा सेक्टर से ही हैं जोकि बेहद चौकाने वाली बात है। इससे पहले आजतक कभी भी बिलासपुर जिला में लोग इतनी भारी तादात में डेंगू की चपेट में नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी इस बात को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों के घरों के अंदर स्वास्थ्य विभाग स्प्रे करवा रहा है। नालियों की सफाई कर रहा है। प्रशासन के अधिकारी लोगों को घर-घर जाकर डेंगू से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी जिला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों के घरों में लगे कूलरों में मच्छर के लारवा भी मिल चुके हैं। हालांकि अभी डेंगू प्रथम चरण में ही हैं जिसके चलते इसकी चपेट में आए लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के आठ, नौ व दस नंबर वार्ड में इस समय डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा है। यहां पर लगातार फोगिंग भी की जा रही है।
एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा का कहना है कि शनिवार को आठ नए मामले डेंगू के जिला अस्पताल में पहुंच है। वार्ड में दाखिल मरीजों की संख्या भी नौ हो गई है। हालांकि डेंगू के बुखार से ग्रस्त मरीज ठीक भी हो रहे हैं लेकिन डेंगू को खत्म करना है तो लोगों को सफाई की ओर ध्यान देना होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें