फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार शीघ्र बुलाए जेसीसी की बैठक

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन ने सरकार से शीघ्र ही जेसीसी की बैठक आयोजित करने की मांग की है ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जा सके और उनकी लंबित पड़ी मांगों को पूरा किया जा सके।
पेंशनरों ने रोष जताया कि सरकार का 6 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार पेंशनरों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो एसोसिएशन आने वाले लोकसभा चुनावों में सरकार का विरोध करेगी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जून महीने में आयोजित स्थापना दिवस के अवसर हुए आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदर खंड के अधीन शहरी इकाई, पंजगाई, बैरी-बरमाणा, चांदपुर, कंदरौर, जुखाला, दियोथ, नम्होल के प्रधानों ने भाग लिया जिनमें सदर खंड के प्रधान दौलत राम चौहान, सचिव चेतराम वर्मा, गोपाल दास शर्मा, ओपी गर्ग, जेके नड्डा, देवीराम चौहान, रामलाल चंदेल, संतराम कश्यप, सीतराम शर्मा, जयकृष्ण, रतन लाल शर्मा, प्यारे लाल कौशल ने भी अपने विचार रखे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें