फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पर लगाए धांधली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की मलांगण पंचायत के प्रधान पर 14वें वित्तायोग व आईआरडीपी चयन व विकास कार्यों में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। उपप्रधान सहित ग्रामीणों ने इसकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें मामले की जांच करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पंचायत के उपप्रधान भूरि सिंह सहित अन्यों भूपेंद्र सिंह, कांता देवी, रामपाल, राजकुमार, कर्म सिंह, सुंदरी देवी, किरण देवी, जोगिंद्र सिंह, हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह, सीता राम, सुरेंद्र पाल, होशियार सिंह, ध्यान सिंह, विनोद, राकेश कुमार ने जिलाधीश और प्रदेश सरकार को शिकायती पत्र देकर कहा है कि पंचायत प्रधान ने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों व आईआरडीपी चयन में धांधली की है।
पंचायत प्रधान ने पात्र व गरीब लोगों को आईआरडीपी सूची से काटकर अपने दो भाइयों का नाम सूची में डाल दिया है। जबकि वे साधन संपन्न हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिनको आईआरडीपी से काट दिया गया है। पंचायत प्रधान ने आमसभा के बाद अपात्र लोगों के नाम सूची में डाल दिए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान कै. सुभाष चंद ने बताया कि आईआरडीपी चयन के लिए विभाग की ओर से निरीक्षक लगाया जाता है उसी के सामने सब कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत के कोरम में चयन किया गया है। कुछ शरारती तत्व छवि को धूमिल करने पर उतारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें