जिला जनरल ऑव्जर्बर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। जिला जनरल आब्जर्बर असगर हसन समून ने एसडीएम कार्यालय झंडूता में विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले सभी पोलिंग बूथों की रिटर्निंग अधिकारी नवीन शर्मा से चुनाव प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
रिटर्निंग अधिकारी से ईवीएम व वीवीपैट मशीन की भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने थाना झंडूता और राजकीय महाविद्यालय झंडूता के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को संतोषजनक पाया। जिला जनरल ऑव्जर्बर ने कहा कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कोई भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए उनके मोबाइल नंबर 98160-51534 और कार्यालय दूरभाष नंबर 01978-222395 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।