फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नकल करते पकड़े गए 16 मुन्ना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/बिलासपुर। सूबे में बुधवार से शुरू हुई स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में बिलासपुर जिला से 16 मुन्ना भाई नकल करते पकड़े गए हैं। यह मुन्ना भाई सीसीटीवी की निगरानी में होने के बावजूद भी नकल कर रहे थे। इसके चलते फ्लाइंग टीम ने यह कार्रवाई की है। इसमें स्वाहण स्कूल से 8, कलोल स्कूल से 6 और जेंजवी स्कूल से 2 मामले पकड़े गए हैं।
हैरान करने की बात यह है कि जिला के सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों के साथ अटैच किया गया है जिससे हर एक विद्यार्थी पर सीसीटीवी के माध्यम से पैनी नजर रखी जा रही है लेकिन फिर भी कुछ परीक्षा केंद्रों में नकल चलती रही और बोर्ड ने सीसीटीवी के माध्यम से यह मुन्ना भाई पकड़ लिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर जिला में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 3 निजी स्कूलों को चिहिन्त किया गया है। यह सारे केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे गए हैं। वहीं, कैमरों का फोकस हर विद्यार्थी पर किया गया है। इसी के साथ परीक्षा केंद्र में तैनात अध्यापकों पर भी सीसीटीवी पूरी नजर रखे हुए हैं लेकिन फिर भी विद्यार्थी बिना किसी डर से तीन सेंटरों में नकल कर रहे थे जिसके चलते बोर्ड ने इनको पकड़कर मौके पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 विद्यार्थियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके पर ही इन विद्यार्थियों की पेपर शीट ले ली गई है।
उधर, स्वारघाट एसडीएम अनिल चौहान ने बताया कि स्वाहन स्कूल के प्रधानाचार्य व एसओएस परीक्षा केंद्र स्वाहण के परीक्षा अधीक्षक को नकल रोकने बारे सख्त हिदायत बरते जाने की आदेश जारी किए है। परीक्षा केंद्रों में नकल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हर एक विद्यार्थी पर नजर रखी जा रही है।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें