महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी
बिटिया फाउंडेशन ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला(बिलासपुर)। शुक्रवार को नौणी कोठीपुरा में बिटिया फाउंडेशन की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया। बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर जागरूक करते उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों को समझना होगा। इसके साथ-साथ आज हमारे जिले में फैल रहे डेंगू के बारे में भी जानकारी दी कि कैसे लोगों को डेंगू के रोग से बचना है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए जिससे जहां स्वच्छ वातावरण होगा। वहीं बीमारियों की भी रोकथाम होगी। इस शिविर में विशेष तौर से एलटीडब्ल्यू के कार्यकर्ता अमीता कुमारी और रीना चंदेल भी शामिल रहीं। इन दोनों ने एचआईवी रोग और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी।
...