फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण होने से दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर से गैर समुदाय का एक युवक एक किशोरी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे एक समुदाय के लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। मामला नगर के एक समुदाय के व्यक्ति के घर से जुड़ा है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार समेत बुधवार को मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गैर समुदाय का एक युरूउसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है। किशोरी पक्ष का कहना है कि गैर समुदाय का युवक उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है, मगर पुलिस रिपेार्ट तक दर्ज नहीं कर रही है। जबकि, नगर चौकी प्रभारी राजेश बेंसल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें