फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी, 10 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में डेंगू का प्रकोप जारी है। रोजाना पांच से दस डेंगू से ग्रस्त मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन डेंगू ने अब पूरे शहर में अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन में जिला अस्पताल में 25 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वीरवार को ही 10 डेंगू के मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर में अभी तक दो माह के अंदर 171 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा डियारा सेक्टर के मामले हैं। इसके अलावा मेन मार्केट से 35 डेंगू से ग्रस्त मरीज जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं। अब डेंगू ने शहर के अन्य वार्डों में भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। अब पूरे शहर से डेंगू के बुखार से ग्रस्त मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि ड्राई डे के दिन नगर परिषद के वार्ड 5 और 6 में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू रोग के बारे में जागरूक किया। लोगों के पानी की टंकियों को खाली करवाया और साफ-सफाई के बारे में सचेत किया, ताकि डेंगू का मच्छर न पनप पाए।
डॉ. परविंद्र ने बताया कि वीरवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए। वर्तमान में डेंगू से पीड़ित 36 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित दो रोगी अस्पताल में दाखिल है और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 171 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 135 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें