फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध को ले जाए जा रहे 12 गोवंशीय पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। पुलिस ने एक ट्रक का पीछा कर ट्रक में क्रूरतापूर्वक भर कर वध को ले जाए जा रहे 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। अज्ञात पशु तस्कारों के खिलाफ गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद पशुओं को गोशाला भेज दिया है। सोमवार सुबह वध के लिए गौवंशीय पशुओं को लाए जाने की सूचना पर पुलिस ने थाने के पास ही हाइवे में वाहन चैकिंग शुरू कर दी।इसी दौरान एक बिना नंबर के ट्रक चालक द्वारा ट्रक भगाने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया तो चालक ट्रक को तालकपुर गांव के पास रोड किनारे खड़ा कर जंगल की ओर फरार हो गया। मौका देख ट्रक में सवार पशु तस्कर भी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए बारह गौवंशीय पशुओ को बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र गंगवार ने बताया कि बरामद पशुओं को गौशाला भेजकर ट्रक को सीज कर दिया है तथा अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें