बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा निवासी कमल कुमार की पत्नी ज्योति की नौ जुलाई को घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने ज्योति के ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति कमल, ससुर कल्लन सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक सलोनी अग्रवाल कर रही हैं। सीओ ने नामजद आरोपी पति कमल कुमार व उसके पिता कल्लन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।