फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में डॉक्टरों की कमी से जनता त्रस्त है। सरकार ने भी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर घुमारवीं युवा कांग्रेस का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अमरपुर पंचायत के अमित और रितेश क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, जागीर सिंह मेहता, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, फटोह पंचायत प्रधान कुलजीत ठाकुर, पार्षद श्याम शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष दीनानाथ अनशन स्थल पर पहुंचे और युवाओं का हौसला बढ़ाया। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ के पद रिक्त हैं। वर्तमान सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। ग्राम पंचायत फटोह के प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि गांव व पंचायतों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। अधिकांश पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश का स्वास्थ्य मंत्री भी जिला बिलासपुर से ही संबंधित है। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों के रिक्त पद पड़े हैं। हिमाचल प्रदेश दिव्यांग संघ के प्रधान सरवन कुमार लखनपाल ने भी डॉक्टरों की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को निजी क्लीनिकों की शरण लेनी पड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें