फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने निकाली संचार मंत्री की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब विकट रूप धारण कर लिया है। सोमवार को डाक सेवकों ने आक्रोश रैली निकालकर केंद्रीय संचार मंत्री का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डाक सेवकों ने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने से भी परहेज नहीं करेंगे। ग्रामीण डाक सेवकों ने शहर में केंद्रीय संचार मंत्री की शव यात्रा निकाली।
अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। लेकिन, केंद्र सरकार व डाक विभाग ने अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया है। इस कारण जिला के सभी ग्रामीण डाक सेवकों में भारत सरकार और डाक विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर बिलासपुर के प्रांगण में 200 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रधान सोहन सिंह व जिला सचिव बूटाराम ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 बिलासपुर शाखा ने भी ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। जिला प्रधान बलबीर सिंह और जिला सचिव आरआर शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अगर डाक सेवकों की मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी संघ भी डाक सेवकों की हड़ताल में कूद पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें