फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिकरण व अन्य मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
युक्तिकरण करना उचित नहीं : शिक्षक संघ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
युक्तिकरण के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर के अध्यापकों ने शिक्षक संघ प्रधान बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर जय कृष्ण शर्मा को मांग पत्र सौंपा। संघ ने मांग की है कि अध्यापकों ने घर-घर जाकर मेहनत करके पाठशाला में बच्चों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन

इस कारण युक्तिकरण करना उचित नहीं है। बल्कि, पाठशाला में जेबीटी अध्यापकों की नई नियुक्तियां करना अति आवश्यक हैं, जिससे शिक्षण कार्य में कोई बाधा न आए। इसके अतिरिक्त शिष्य-शिक्षक अनुपात को बदलना भी आवश्यक है। संघ ने मांग की है कि चौदह-पंद्रह वर्षों से सेवारत प्राथमिक सहायक अध्यापकों को शीघ्र नियमित किया जाए। इसके साथ ही 4-9-14 का लाभ वंचित शिक्षकों को शीघ्र दिया जाए। प्राथमिक पाठशाला में जलवाहकों के पद सृजित कर जल्द नियुक्तियां की जाएं तथा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। इस दौरान संघ के महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में सभी पदोन्नतियां प्लेसमेंट आधार पर की जा रही हैं, जिसका शिक्षक संघ पुरजोर विरोध करता है। इस अवसर पर बीआरसी राजेश गर्ग, पीटीएफ प्रधान बलदेव ठाकुर, महासचिव संजीव शर्मा, उप प्रधान राजकुमार, कोषाध्यक्ष संजीव ठाकुर, सह सचिव दीपलाल, महालेखाकार कृष्णा शर्मा, प्रेस सचिव नरेंद्र शर्मा, अधीक्षक रंजीत शर्मा, वरिष्ठ सहायक रामप्रकाश, वरिष्ठ सहायक पवन कश्यप, रूमा चंदेल सोहनलाल, सुमन कुमार, धनीराम, नीरज चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें