फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के एक स्कूल में बच्चे के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षिका ने की बच्चे की पिटाई
विज्ञापन

अभिभावकों ने बाल विकास अधिकारी से की शिकायत
शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर ने
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला के एक स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका बच्चों पर गाइड से पढ़ाई करने का दबाव बना रही है। शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है, विभाग मामले की जांच कर रहा है।
जानकारी अनुसार रावमापा छड़ोल में अध्यापिका द्वारा बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बच्चे का कहना है कि उसने स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं किया था। जिस पर उसकी पिटाई कर दी गई। बच्चे ने इसके बाद स्कूल में लगे सुझाव बॉक्स में इस मामले की शिकायत डाल दी। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य ने पढ़ने के बाद उसे फाड़ दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जगतपाल शर्मा ने भी माना है कि सुझाव बॉक्स में शिकायत मिली थी। जिसे उन्होंने पढ़ा था और बाद में अध्यापिका को कहा भी था कि जो बच्चे होमवर्क पूरा नहीं करते उनकी कॉपी पर नोट लिखकर दें। बच्चों को उस पर अभिभावकों के हस्ताक्षर करवाने को कहा जाए।
बच्चों सक्षम और अर्जुन का कहना है कि जैसे ही अध्यापिका को पता चला कि उन्होंने शिकायत की है तो उन्हें फिर से पिटा गया। इसके बाद यह मामला अभिभावकों और अन्य लोगों के ध्यान में आया। अभिभावकों ने बाल विकास विभाग को शिकायत दी। जिस पर विभाग ने अध्यापिका को चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं कहा कि 15 दिन के बाद फिर से बच्चों से पूछताछ की जाएगी। अन्य बच्चों का कहना है कि अध्यापिका गाइड से होमवर्क करने की बात कहती हैं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अमर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों का काम पढ़ाई करवाना है। गाइड से पढ़ाई करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें