फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटा गाड़, बैल पूजन से ग्राष्मोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप पर वीरवार को घुमारवीं का ग्रीष्मोत्सव शुरू हो गया। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। घुमारवीं के शिव मंदिर से होते हुए शोभायात्रा सीर खड्ड किनारे मेला ग्राउंड स्थल पर पहुंची। मुख्यातिथि राजेंद्र गर्ग ने खूंटा गाड़कर और बैल पूजन कर मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों और बच्चों ने खूब समां बांधा।
विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में बहुत भाग दौड़ है। मेले एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम अपने जीवन को आनंदमय बना सकते हैं। मेले संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। कहा कि घुमारवीं के हर क्षेत्र का समान विकास किया जाएगा। घुमारवीं को टूरिज्म के साथ जोड़ा जाएगा ताकि शिमला-धर्मशाला एनएच पर स्थित घुमारवीं क्षेत्र की भी एक अलग पहचान बन सके। कहा कि क्षेत्र की सड़कें दो माह के भीतर चकाचक होंगी। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, डीएसपी राजेंद्र सिंह जसवाल, आईपीएच एक्सईएन सतीश कुमार शर्मा, नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रीता सहगल, पार्षद राकेश चोपड़ा, चेतना संस्था के संरक्षक अमरनाथ धीमान, पुरुषोत्तम शर्मा, महेंद्र पाल, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान,भाजपा मंडल प्रधान नरेंद्र ठाकुर, प्रोमिला रतवान, अमृता, जोराबर सिंह, नवीन शर्मा, उषा ठाकुर, शीतल भारद्वाज, रक्षा ठाकुर, अंजना, कमला संधू, कपिल, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
यह होंगे कार्यक्रम
छह अप्रैल को पशु मेला, 6 और 7 अप्रैल को खेलें, 7 अप्रैल को बेबी शो और आठ व नौ अप्रैल को कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। विजेता और उपविजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इस बार चार सांस्कृतिक संध्याएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

...
महिलाओं को भी पहनाई पगड़ी
ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ पर आज पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का सम्मान मिला। इस बार यह पहला मौका है कि शोभायात्रा में महिलाओं को भी पगड़ी पहनाई गई हो। इनमें विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी शामिल रहीं।
....संजय शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें