फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आजाद उम्मीदवार नहीं बचा पाए अपनी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की चारों विस सीटों से आजाद उम्मीदवार सहित लोकहित गठबंधन और फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए। आलम यह रहा कि एक उम्मीदवार को छोड़कर कोई भी उम्मीदवार पांच सौ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। उम्मीदवार को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 6 फीसदी प्राप्त करना होता है, तभी उसकी जमानत बच सकती है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार ने दस हजार और एससी-एसटी उम्मीदवार ने पांच हजार रुपये आवेदन के समय जमा करवाए होते हैं।
विज्ञापन


सदर विस क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार बसंत राम संधू ने 1300, लोकहित गठबंधन पार्टी के अमर सिंह ने 292, श्रीनयनादेवी से आजाद उम्मीदवार रमेश कुमार ने 382, फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के बालक राम ने 357, आजाद उम्मीदवार सुखराम ने 314 मत प्राप्त किए। जबकि घुमारवीं से आजाद उम्मीदवार सुरेश कुमार मात्र 475 वोट ही प्राप्त कर सके। ऐसे में उक्त सभी उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। इससे साफ हो गया कि जिला में कांग्रेस और भाजपा के अलावा किसी दूसरे दल की कोई पकड़ नहीं है। एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरिश गज्जू का कहना है कि उम्मीदवार को अपनी जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का 6 फीसदी वोट लेने जरूरी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें