फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वें दिन श्री नयना देवी पहुंचे देश विदेश से 85 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी के पांचवें मेले में देश-विदेश के 85 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं, उपायुक्त बिलासपुर ने यहां लगे लंगरों का निरीक्षण किया। मौके पर कमेटियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी के चौथे मेले में श्रद्धालुओं ने 15 लाख 56 हजार 102 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। सोना 17 ग्राम 800 मिली ग्राम, चांदी 4 किलो और विदेश मुद्रा में हॉगकांग 50 डॉलर, यूएई की मुद्रा 5 दरहम, कुवैत की मुद्रा हाफ दीनार माता के चरणों में चढ़ाई गई।
उपायुक्त ने लंगर में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता व गुणवत्ता की जांच की। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाना साफ सुथरा और श्रद्धालुओं को बैठकर ही खिलाया जाए। सड़क पर श्रद्धालुओं को जबरदस्ती खाद्य पदार्थ न वितरित किया जाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र की सफाई प्रबंधों को सुचारु रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न सेक्टरों का दौरा करते रहे।
उधर, एडीएम एवं मेला अधिकारी विनय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा, घवांडल व उप स्वास्थ्य केंद्र मंडयाली का दौरा किया तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को निशुल्क एलोपैथी व आयुर्वेदिक दवाइयों उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने मेलों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थापित बैरियरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें