फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्पॉन्सरशिप योजना के 16 मामले स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉन्सरशिप योजना के 16 नए मामलों को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित
जिले के 166 बच्चों को मिल रहा योजना का लाभ
जरूरतमंद बच्चों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत स्पॉन्सरशिप योजना के 16 नए मामलों पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत सभी मामलों को अनुमोदित कर दिया गया।
उपायुक्त ने बैठक में बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना का उद्देश्य अनाथ, अर्ध-अनाथ, परित्यक्त बच्चों, गंभीर एवं लाइलाज बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल देना है। योजना के तहत 18 वर्ष की आयु तक बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इससे उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। वर्तमान में जिले के 166 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मिश्रा को निर्देश दिए कि खंड एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चे इस योजना से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्या चंदेल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें