फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्लेसमेंट ड्राइव में पहुंचे 16 अभ्यर्थी, सात को मिला रोजगार

Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई बरठीं में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में मिंडा कॉर्पोरेशन पुणे स्थित प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस में करीब 16 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से सात अभ्यर्थियों का चयन कंपनी की ओर से किया गया। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी पंकज चौहान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 27,000 रुपये सीटीसी और 24,000 रुपये इन हैंड प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा बस सुविधा, सब्सिडाइज्ड भोजन, ईएसआईसी और ईपीएफ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा कंपनी की एचआर पूजा अग्रवाल ने इस माह के अंत तक चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया। चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें