फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से 16 व्यक्ति पहुंचे बिलासपुर, संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा

विज्ञापन
महराष्ट्र से बिलासपुर पहुंचे लोग क्वारंटीन सेंटर जाते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को प्रदेश में लाया जा रहा है। मंगलवार को 16 लोगों को महाराष्ट्र से बिलासपुर लाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया है। महाराष्ट्र से बिलासपुर पहुंचने पर लोगों में खुशी प्रकट की। ये लोग महाराष्ट्र से ऊना तक विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से आए। इसके बाद इन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से बिलासपुर लाया गया। महाराष्ट्र से आए 16 व्यक्ति जिनमें 15 पुरुष हैं इन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में क्वारंटीन किया गया है। जबकि, एक महिला को विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। अपने घर पहुंचने पर सभी व्यक्तियों ने प्रदेश सरकार का उन्हें महाराष्ट्र से लाने के लिए धन्यवाद किया। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि महाराष्ट्र से पहुंचे सभी 16 लोगों को ऊना से एचआरटीसी की बसों में बिलासपुर पहुंचाया गया है। मेडिकल जांच के बाद सबको संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। जहां उनकी समय-समय पर मेडिकल जांच की जाएगी और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें