फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाकाबंदी के दौरान 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस ने फोरलेन पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मल्यावर लिंक रोड फोरलेन, चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली तो कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान आंशुल ठाकुर (20) निवासी गांव झलेड, डाकघर पधर जिला मंडी और कपिल गौतम (31) निवासी गांव टिक्कर डाकघर बल्ह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। घुमारवीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें