फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों के फोटो और मोबाइन नंबर दें आरटीओ को:उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस ऑपरेटर 7 जुलाई से पहले आरटीओ को दें चालकों का ब्योरा
विज्ञापन

बस चालकों के फोटो और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी दें : उपायुक्त
बसों में क्षमता से अधिक ओवरलोड स्वारियां न बिठाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही के चलते कोई भी दुर्घटना न घटे, इसके लिए सामूहिक प्रयास करने अति आवश्यक है। बसों में ओवरलोडिंग न हो यह सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासन, बस ऑपरेटरों, चालक और परिचालकों के अतिरिक्त आमजन का भी दायित्व बनता है कि वे बसों में ओवरलोडिंग की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना दें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
यह बात प्रदेश सरकार के आदेशानुसार स्थानीय बचत भवन में सड़क सुरक्षा से संबंधित परिवहन विभाग की ओर से निजी बस ऑपरेटरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कही। उन्होंने सभी बस ऑपरेटरों को क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग स्वारियां न बिठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश दिए कि सभी ऑपरेटर 7 जुलाई तक अपने-अपने बस चालकों की सूची फोटो और मोबाइल नंबर आरटीओ कार्यालय बिलासपुर में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं तथा प्रत्येक निजी बस में चालक का फोटो बस के भीतर और बाहर लगाना अनिवार्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटर का मोबाइल नंबर भी बसों में लिखा होना चाहिए, जिसके माध्यम से अपनी समस्या बस के मालिक को बता सकें। इस प्रक्रिया से बस मालिक को चालक के नशे की स्थिति होने पर, गाड़ी तीव्र गति से चलाने पर या चालक की ओर से गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने इत्यादि बारे में जानकारी सुगमता से उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने सभी बस ऑपरेटरों से नए बस रूटों और सिटिंग क्षमता बढ़ाने बारे तीन दिन के भीतर सुझाव मागें। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर भी प्रदेश परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा है अत: वे उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास करेेंगे। जिला में चालकों को सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविरों के आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने ऑपरेटरों से आह्वान किया कि वे अपने बस चालकों की समय-समय पर चिकित्सा जांच अवश्य करवाएं तथा निर्धारित अवधि के बाद बसों की पासिंग सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ आचार्य, आरएम पवन शर्मा, अध्यक्ष प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन राजेश पटियाल, उपप्रधान सुरेंद्र भडोल, महा सचिव राहुल चौहान, कोषाध्यक्ष तेजपाल शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न निजी बसों के मालिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें