कैंपस साक्षात्कार में 52 युवाओं को मिली नौकरी
वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी ने किया 52 युवाओं का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में वर्धमान टेक्सटाइल कंपनी (बद्दी) की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में जिला के अलावा अन्य क्षेत्रों से करीब 74 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी ने मौके पर ही अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए 52 युवाओं का चयन किया। आईटीआई बरठीं के प्रधानाचार्य कुलदीप चंद चड्ढा ने बताया कि इस दौरान आईटीआई पास आउट और जुलाई 2019 में पास आउट होने वाले फिटर, ड्रेक मेकिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी 7300 रुपये वेतन प्रतिमाह देगी। इसमें हॉस्टल, कैंटीन छुट्टियों सहित अन्य सुविधाएं कंपनी की पॉलिसी के अनुसार होगी। कैंपस साक्षात्कार के दौरान संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के अधिकारी आशीष कुमार, अनुदेशक अनीता व्यास, दीपिका, तरसेम कुमार और नैना चंदेल उपस्थित रहे।