फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच के लिए दो जुलाई तक पंचायत सचिवों के पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरलोग और रोहिण में मौके पर किए गए 32 इंतकाल
विज्ञापन

जनमंच के लिए दो जुलाई तक पंचायत सचिवों के पास करें आवेदन
प्री-जनमंच में एसडीएम घुमारवीं ने जनमंच कार्यक्रम पर जागरूक किए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने हरलोग और रोहिण पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्र 2 जुलाई तक अपने पंचायत सचिवों के पास ऑनलाइन पंजीकृत करवाना सुनिश्चित कर लें, ताकि जनमंच कार्यक्रम से पूर्व उनका समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र सदर में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए चिन्ह्ति पंचायतों के लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे जागरूक करने के लिए प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ओर से संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आम लोगों को जागरूक करके उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हरलोग और रोहिण में मौके पर विभिन्न विभागों से संबंधित 22 आवेदन प्राप्त हुए और 32 इंतकाल किए गए। आयुष्मान भारत, हिमकेयर योजना और आधार कार्ड के लिए भी दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण की गई। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी सदर प्रियंका वर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि वे प्री जनमंच व जनमंच के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं व शिकायतों का निवारण सुनिश्चित बनवाएं। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत हरलोग कमलेश कुमार, उप प्रधान ज्ञान सिंह, नायब तहसीलदार घुमारवीं उर्मिला सुमन, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, एसडीओ आईपीएच, आशीष देव, लोनिवि सूरम सिंह, खाद्य निरीक्षक कमलप्रीत कौर के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें