फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम का बढ़ता जाल प्रदेश के युवाओं को कर रहा तबाह : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी में नशे के ऊपर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आरक्षी कपिल शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत साथ में साइबर क्राइम का बढ़ता जाल प्रदेश के युवाओं को तबाह कर रहा है। कहा कि नशे से मरने वालों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सरकार को भी इस पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश की हर पंचायत व हर गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन शुरू किया है। इसी कड़ी के तहत ग्राम पंचायत पड्यालग के बाड़ी छजोली गांव में पुलिस थाना भराड़ी द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमें आरक्षी कपिल शर्मा ने बढ़ते नशे और उसकी रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व आज के समय में चिट्टे जैसे मादक पदार्थों से युवा पीढ़ी व समाज को दूर रखने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति का कॉल अगर आपके फोन पर आता है और वो आपके बैंक संबंधी विषयों पर आपसे जानकारी मांगता है तो उसे कोई सूचना न दे, यदि आप कोई भी जानकारी देते हैं तो वो तुरंत आपके बैंक खाते से आपके रखे जमा धन को उड़ा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें