फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रही है बसों में ओवरलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। सरकार और पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हालत ऐसी है कि अगर चालक परिचालक ओवरलोडिंग करने से मना कर दें तो लोग चालक और परिचालकों से उलझते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी बिलासपुर बस अड्डे से ओवरलोडिंग बसें रवाना हुईं। ऐसे में जिले भर में सरकार के आदेशों की सरेआम अनदेखी हो रही है। हालांकि पुलिस लगातार ओवरलोडिंग करने वालों पर शिकंजा कसे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बंजार बस हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने ओवरलोडिंग करने वालों से सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में डीजीपी प्रदेश पुलिस ने भी सभी जिला के एसपी को कड़ेे आदेश जारी कर ओवरलोडिंग करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। इसके बाद पुलिस लगातार ओवरलोडिंग करने वालों पर शिकंजा कसे हुए हैं। हाल ही में पुलिस ने सरकारी बसों के भी चालान काटे लेकिन इसके बाद भी ओवरलोडिंग कम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिलासपुर बस अड्डे से ही ओवरलोड बसें रवाना हो रही थीं। हालत यह थी कि बस के इंजन पर भी तीन चार लोग बैठे नजर आ रहे थे लेकिन किसी को किसी की जान की कोई परवाह नहीं थी।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ओवरलोडिंग करने वालों पर शिकंजा कसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने साफ किया कि वाहनों में किसी भी प्रकार से ओवरलोडिंग नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें