फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर नशे के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न स्कूलों के करीब 350 बच्चों ने जागरूकता रैली में भाग लिया। रैली को सुबह 8.30 बजे उपायुक्त राजेश्वर गोयल और एसएसपी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरूकता रैली में पुलिस कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस 21-06-2019 से 26-06-2019 तक नशा विरोधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं तथा आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार सुबह 8:30 बजे बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं की नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रैली बिलासपुर शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई उपायुक्त कार्यालय में वापस आकर समाप्त हुई। इस रैली में स्कूली बच्चों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशे के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मुख्यालय संजय शर्मा भी उपस्थित थे। रैली में शामिल स्कूली बच्चों को जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा कैप बांटी गई तथा जलपान का भी प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें