फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा के कर्मचारियों का वेतन किया जाए कम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। संघर्ष समिति सहकारी सभाएं तलाई की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें फैसला लिया गया कि सभा के कर्मचारियों का वेतन कम किया जाए और सभा के डिपो की विक्री के अनुसार सेल्समैन को कमीशन तय किया जाए। बैठक में करीब 50 अमानतदारों सहित समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि सभा के सचिव द्वारा करीब 33 करोड़ का घोटाला करने के बाद लोगों का पैसा सभा के पास फंसा हुआ है। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति के प्रधान कै. प्रकाश चंद बन्याल ने की। उन्होंने बताया कि जो भी अमानतदार संघर्ष समिति के पास अपनी वित्तीय समस्याओं को बताएगा उसी का पैसा प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। आगामी संघर्ष समिति की बैठक 8 जुलाई को रखी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तलाई सहकारी सभा में सचिव व तत्कालीन कमेटी की मिलीभगत से ग्रामीणों का करोड़ों रुपये का गोलमाल किया गया है जिसकी पुष्टि होने के बाद विभाग ने मात्र सचिव पर एफआईआर दर्ज करवाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है जिसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को बार-बार कहने के बाद भी तत्कालीन कमेटी पर एफआईआर नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभा के पास लगभग 50 अमानतदारों ने अपनी पैसे संबंधी समस्या को बताया है जिस पर वह कार्रवाई करेंगे। विभाग व प्रशासन ने यदि कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो अमानतदारों सहित संघर्ष समिति सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगी।
उन्होंने बताया कि सभा वित्तीय संकट से गुजर रही है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि सभा के कर्मचारियों का वेतन कम किया जाए व सेल्समैन को विक्री अनुसार कमीशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा बीमार व्यक्ति के इलाज, शादी व शिक्षा ग्रहण करने वालों को प्राथमिकता के आधार पर पैसा दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर संघर्ष समिति सदस्यों के अलावा नंद लाल, कर्म चंद, जसपाल, श्याम सिंह, अमरनाथ, भाग सिंह, बीरबल, यशपाल, प्रकाशो देवी, सतीश कुमार, दीपिका, नाथू राम सहित अन्य अमानतदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें