बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने कल्लर के समीप गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 152.80 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना के अंतर्गत पुलिस टीम कल्लर चुंगी मोड़ के पास गश्त पर थी।
इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक स्वारघाट से आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका और 152.80 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुमित भोगाट (24) और तारीफ (22) गांव बलोट, जिला रोहतक के रूप में हुई है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।