फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी का है आशीर्वाद, वोट की चोट से बराबर करूंगी हिसाब: जयाप्रदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पहले वह अकेली थीं तो उनको डरा लिया। अब उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद है। वोट की चोट से वह पुराना हिसाब चुकता करेंगी।
विज्ञापन

जयाप्रदा मंगलवार को रामपुर रोड एक होटल में भाजपा के परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि एक भाई ने उनकी राखी की लाज रखने के बजाय उन्हें बेहद अपमानित किया था, जिसका बदला लेने का बक्त अब आया है। यह आपकी बहन व बेटी आपके बीच अपनी बेइज्जती का बदला वोट की चोट देकर लेने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि 2009 के चुनाव में एक नेता को जिसे वह भाई मानती थीं, उसने उनकी राखी भी वापस करवा दीं और उन पर हमले कराए। वह इतनी डर गईं कि जिले से दूूर मुरादाबाद जाकर रात को रहतीं थीं और सुबह ही रामपुर आकर चुनाव में व्यस्त हो जातीं थीं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आशीर्वाद से वह भाजपा परिवार में शामिल होकर भाजपा की ताकत के सहारे उस भाई से बदला लेने के लिए रामपुर में आईं हैं। इसके लिए उन्हें अवाम से वोट रुपी ताकत उन्हें चाहिए, जो उनके अपमान का बदला दिला सके। उन्होंने कहा कि एक बहन, एक बेटी अपने मायके आई है और अपमान का बदला लेने के लिए उनसे वोट रुपी ताकत की मांग करती है। उन्होंने कहा कि उस बक्त वह जीतकर भी अकेली पड़ गईं थीं, मगर अब उनके सिर पर मोदी, अमित शाह और योगी का हाथ है। उन्होंने पूर्व मंत्री आजम खां का नाम लिए बिना ही कहा कि वह डराने वालों को डरा नहीं रहीं हैं, बल्कि भाजपा की फौज आगे बढ़ने से वह खुद डर रहे हैं। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, अमरीश पटेल, पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार जौहरी, जिला प्रभारी चंद्र मोहन, चित्रक मित्तल, राजेश सैनी, संतोख सिंह खैहरा, अर्चना गंगवार, देवकरन गंगवार, अनिल मदान, रविंद्र यादव रवि, हरबंश सिंह तनेजा, गुरकीरत सिंह औलख, सुनील गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, सौरभ बशिष्ठ, दुष्यंत अग्रवाल, राजू तनेजा, चेतन पारुथी, प्रत्यक्ष जैन, गुरदेव सिंह, अमन बर्मा, विवेक अग्रवाल, शरद अग्रवाल, जसविंद्र सिंह तोती, अर्जुन सिंह गिल आदि ने भगा लिया। संचालन संतोख सिंह खैहरा व दुष्यंत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें