फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 ट्रायल में 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंडर-16 ट्रायल में 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन
चयनित खिलाड़ी लुहणू मैदान में आयोजित शिविर में ले रहे प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ऊना में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बीते रविवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिए गए जिसमें 50 के लगभग खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल रविवार सुबह 10 बजे शुरू हो गए थे। खिलाड़ियों का चयन जूनियर सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। जबकि कमेटी में उमेश गौतम, आरके रघु के अलावा बतौर कन्वीनर विजय सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रायल प्रक्रिया में 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इस ट्रायल प्रक्रिया में सितंबर 2003 के बाद पैदा हुए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया है। सोमवार यानि 25 मार्च से चयन किए गए खिलाड़ियों का लुहणू मैदान में शिविर शुरू हो गया है जिसमें उन्हें क्रिकेट की बारीकियों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह अप्रैल को बिलासपुर की टीम अपना पहला मैच ऊना में मंडी के साथ खेलेगी।
विज्ञापन

-------------------------
...शुभम राही।
---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें