अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण महासभा खंड झंडूता की बैठक प्रदेश धीमान कल्याण महासभा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अमरनाथ धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रधान ज्ञान चंद धीमान एवं वरिष्ठ उपप्रधान रमेश धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में धीमान कल्याण महासभा के गठन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। प्रदेश स्तर पर होने वाले हर कार्यक्रम में झंडूता खंड की ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने धीमान कल्याण महासभा झंडूता के संपूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जिसमें बाला गांव के विपिन धीमान को झंडूता खंड के महासचिव पद की कमान सौंपी गई। जबकि इंद्र धीमान को वरिष्ठ उपप्रधान, बीरबल धीमान को उपप्रधान व अनिल धीमान को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार धीमान को संगठन सचिव, रमेश धीमान, सुरेंद्र धीमान व मदन धीमान को प्रेस सचिव और देवी सिंह को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।
इसके अलावा ज्ञान चंद धीमान को मुख्य लेखाकार, प्रेम सिंह धीमान व लेख राम को संयुक्त सचिव के पद से नवाजा गया। जबकि अमर सिंह धीमान ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि धीमान कल्याण महासभा को मजबूती दें। वहीं बैठक में कहा गया कि10 फरवरी को झंडूता में आगामी बैठक का आयोजन किया जाएगा।