फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनोह में कूड़ा संयंत्र लगाया तो ग्रामीण देंगे गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत फटोह के गांव पनोह में कूड़ा संयंत्र लगाने का लोगों ने एक स्वर से विरोध कर दिया है। ग्रामीणों ने नेताओं व अधिकारियों को साफ तौर पर चेताया है कि अगर पनोह गांव में कूड़ा संयंत्र लगाने की कोशिश भी की तो वह सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। यदि फिर भी सरकार व प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा तो वह चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे और अपनी गिरफ्तारी भी देने से पीछे नहीं हटेंगे।
घुमारवीं विकास खंड की ग्राम पंचायत फटोह में रविवार को विशेष आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें 252 के करीब स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा सरकार व प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत फटोह के गांव पनोह में लगने जा रहे कूड़ा संयंत्र का सभी ग्रामीणों ने एक स्वर से विरोध किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा में अनेक प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पनोह गांव के साथ लगती सरकारी भूमि पर जो कूड़ा संयंत्र के लिए जगह चिहिन्त की गई है वहां से स्कूल की दूरी मात्र 50 मीटर भी नहीं है। इतना ही नहीं इतनी ही दूरी पर सिद्ध बाबा गोदड़ीया व अन्य धार्मिक स्थल हैं। कूड़ा संयंत्र से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक बस्ती है।
लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और यहां तक कि प्रदेश उच्च न्यायालय में यह जानकारी कैसे पहुंची कि इस जमीन में कोई भी पेड़ नहीं है। जबकि स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने गत वर्ष इसी जमीन पर करीब 3000 औषधीय व अन्य बहुमूल्य पौधों का ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया था। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अगर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया तो इसके लिए मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी जीतराम व सामाजिक शिक्षा अधिकारी रवि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा भीम सिंह चंदेल, पनोह व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार चंदेल, मदन चंदेल, सुभाष सिंह, सतीश चंदेल, सनी चंदेल, राकेश संधू सहित अनेक स्थानीय महिला मंडल की महिलाओं ने जमकर हाजिरी भरी तथा एक स्वर में कूड़ा संयंत्र के विरोध में अपने स्वर मुखर किए। महिलाओं ने सीधा-सीधा सरकार व प्रशासन को चेताया कि यदि कूड़ा संयंत्र को गांव पनोह में लगाने का प्रयास भी किया गया तो महिलाएं इसका मुंहतोड़ जवाब देने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें