फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में पूरी तरह से बेकाबू हुआ डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में इस समय डेंगू पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। रोजाना जिला अस्पताल में दस से ज्यादा मामले पहुंच रहे हैं जिसने प्रशासन की ओर से डेंगू पर कंट्रोल किए जाने के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है। बोलने को स्वास्थ्य विभाग रोजाना घरों का निरीक्षण कर रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी डेंगू के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि डेंगू के मच्छर पर तीन माह बाद भी क्यों काबू नहीं पाया जा चुका है।
बिलासपुर में डेंगू का प्रकोप देखते हुए बिलासपुर में टांडा, शिमला आईजीएमसी, दिल्ली व पुड्डूचेरी से टीमें बिलासपुर पहुंच कर जांच कर चुकी हैं, जो यहां पर जिला प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी डेंगू का मच्छर खत्म नहीं हो रहा है। जबकि बिलासपुर में नवंबर माह में ही डेंगू के मामले आना शुरू हो गए थे। ऐसे में सवाल यह है कि अगर उस समय से ही स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने डेंगू के मच्छर पर काबू पा लिया होता तो आज इतनी भयावह स्थिति पैदा नहीं होती लेकिन अब स्थिति प्रशासन के हाथों से पूरी तरह छूट चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी अब बस बरसात के मौसम के समाप्त होने का इंतजार कर रहा है ताकि उसके बाद डेंगू के मामलों में कमी आए। डियारा सेक्टर के वार्ड आठ, नौ व दस में तो हर घर से दो सदस्यों को डेंगू का बुखार अपनी चपेट में ले चुका है। जबकि शहर के सभी वार्डों में पूरी तरह से फोगिंग भी नहीं हो रही है। डेंगू ने अब शहर के अन्य वार्डों से भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इनसेट....
अब मुख्य बाजार और रोड़ा सेक्टर से मामले आए सामने
डियारा सेक्टर में डेंगू के मामले के बाद अब शहर के मुख्य बाजार और रोड़ा सेक्टर में अब डेंगू का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। यहां से भी मामले जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब प्रशासन को समझ नहीं आ रहा है कि वह करे तो क्या करें।
-----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें